चमोली: अलकनंदा में मिले शव का खुलासा- क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की थी हत्या, हाथ-पैर बांधकर नदी में लगाया था ठिकाने

Spread the love

दी से मिले एक शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले व्यक्ति की हत्या की। जिसके बाद उसे हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में रखकर नदी में फेंक दिया। साथ ही उसका सामान और मोबाइल फोन भी नदी में फेंक दिया। आरोपी व्यक्ति क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है।

बृहस्पतिवार को चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कोतवाली में प्रेस वार्ता आयोजित की। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि 10 मार्च को लंगासू में अलकनंदा नदी के किनारे स्थानीय लोगों को एक शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा।

24 मार्च को मृतक की पत्नी ने कोतवाली में हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के फोन पर कॉल डिटेल निकाली। तो उसका अंतिम लोकेशन नंदप्रयाग पाया गया। जांच में पुलिस को पता लगा कि मृतक वहां एक ढाबे में काम करता था।
 

आरोपी नरेंद्र तोपाल ने मृतक से जनवरी माह में 10 हजार रुपये उधार लिए थे। मृतक शराब का सेवन करने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर उसे उधारी के लिए अपशब्द कहकर अपमानित करता था।

ऐसे में मृतक को सबक सिखाने के लिए उसने 16 फरवरी को उसकी हत्या कर दी। और उसके शव को अपनी गाड़ी में रखकर झूलाबगड़ वाले पुल से अलकनंदा नदी में फेंक दिया था। पुलिस के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल की ओर से पुलिस टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।

और पढ़े  बागेश्वर- सीएचसी बैजनाथ में प्रसव के बाद प्रसूता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love