नैनीताल: नौवीं की छात्रा बनी मां..अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म, फेसबुक से हुई थी आरोपी से पहचान

 

नैनीताल नगर में किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो में मुकदमा दर्ज युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। किशोरी नैनीताल के ही एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है।

पुलिस के अनुसार पेट में दर्द होने पर शुक्रवार सुबह पांच बजे एक महिला अपनी बेटी को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों को किशोरी के गर्भवती होने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक किशोरी ने सामान्य प्रसव से एक बच्ची को जन्म दिया। किशाेरी के बच्ची को जन्म देने की खबर शहर में फैल गई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी व उसकी मां से पूछताछ की। पूछताछ में अल्मोड़ा निवासी सूरज पर किशोरी के साथ संबंध बनाने के आरोप लगे। पूछताछ में सामने आया कि अल्मोड़ा से तीन वर्ष पहले काम की तलाश में युवक नैनीताल पहुंचा था और यहां एक रेस्टोरेंट में काम करने लगा।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…