लालकुआं: आंतरिक सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए मंत्री सतपाल महाराज से मिले ग्रामीण

 

विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सतपाल महाराज से देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। लोगों ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आंतरिक मार्गों की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि बरसात के बाद कई गांवों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। देवेंद्र बिष्ट ने आंतरिक मार्गों को शीघ्र गड्ढामुक्त कराने की मांग की। भीमताल की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक ताड़ा गांव के ग्रामीण सड़क के गड्ढों से परेशान हैं। ग्रामीण सरकार और प्रशासन से सड़क पर डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान आनंदमणि भट्ट ने बताया कि अलचौना से ताड़ा को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं। उन्होंने डामरीकरण की मांग उठाई है।
और पढ़े  देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…