Nadda: राहुल गांधी विदेशी धरती पर कर रहे हैं देश का अपमान- भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा

Nadda: राहुल गांधी विदेशी धरती पर कर रहे हैं देश का अपमान- भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। देश द्वारा कई बार नकारे जाने के बाद राहुल गांधी अब देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। जब देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जी20 की बैठकें भारत में हो रही हैं तो राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी 130 करोड़ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का अपमान कर रहे हैं। यह गद्दारों को मजबूत करना नहीं है तो क्या है? राहुल गांधी विदेशी धरती पर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। जेपी नड्डा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी अन्य देशों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपकी मंशा क्या है?

और पढ़े  अमेरिकी सैन्य कार्रवाई: ड्रग्स तस्करी के शक में नाव पर हमला, 5 लोगों की मौत, अब तक 240 से ज्यादा मारे गए
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…