मसूरी: दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौके पर मौत

Spread the love

सूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। हादसा गज्जी बैंड के पास उस समय हुआ जब मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 05:53 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पानी का टैंकर गज्जी बैंड से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पुलिस टीम तत्काल आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने घायल चालक को क्षतिग्रस्त टैंकर से सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से हॉस्पिटल भेजा।

 

हादसे की सूचना चालक के परिजनों एवं टैंकर मालिक को भी दी गई, जिसके बाद टैंकर मालिक भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घायल चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love