पहाड़ की महिलाएं चूल्हे पर खाने के साथ बीमारियां भी पका रहीं,फेफड़े का अधिकतर हिस्सा संक्रमित

Spread the love

हाड़ की महिलाएं चूल्हे पर खाने के साथ बीमारियां भी पका रहीं हैं। यह बात राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले सीओपीडी के मरीजों से पुख्ता भी हो रही है। क्योंकि इन मरीजों में 80 प्रतिशत सिर्फ पहाड़ से हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) फेफड़े से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसमें मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कतें आती हैं। यह एक लंबी अवधि की बीमारी है। सीओपीडी का शाब्दिक अर्थ भी लंबी अवधि की ऐसी बीमारी है जिससे शरीर में हवा प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। इसकी रोकथाम के लिए 19 नवंबर को विश्व सीओपीडी दिवस भी मनाया जाता है।

सीओपीडी की पुष्टि सबसे अधिक 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों में
दून अस्पताल के टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र गर्ग ने बताया कि ओपीडी हर रोज कुल 100 मरीज आते हैं। इनमें से 60 मरीज सिर्फ सीओपीडी से ग्रसित होते हैं। इनमें से 80 प्रतिशत मरीज पर्वतीय इलाकों के देखने को मिलते हैं जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। चिकित्सक के मुताबिक पहाड़ों पर सीओपीडी के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं। इसमें चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकलने वाले धुएं के साथ ही अधिक ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की कमी, वर्षभर लगी रहने वाली जंगलों की आग भी शामिल है।

 

डॉ. गर्ग के मुताबिक सीओपीडी की पुष्टि सबसे अधिक 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों में हो रही है। इसमें जो भी महिलाएं हैं वे 20 से 25 वर्ष से लगातार चूल्हे पर खाना बना रही हैं। उनके फेफड़े का अधिकतर हिस्सा संक्रमित हो चुका है। इस तरह के मरीजों में शुरुआत में तेज बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत और रंग युक्त बलगम आता है।

और पढ़े  हरिद्वार- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर पकड़े गए फर्जी दो युवतियां

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love