Mother PM Modi:- प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मां से मिलने आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Mother PM Modi:- प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मां से मिलने आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंच सकते हैं। इस बीच गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पहुंचकर हीराबेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

बता दें कि हीराबेन की उम्र 100 साल से भी अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था। हीराबेन के स्वास्थ्य से जुड़ी और भी ताजा जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
<strong>Mother PM Modi:- प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मां से मिलने आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी </strong>

ताजा रिपोर्ट
यूएन मेहता अस्पताल प्रबंधन ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है।

और पढ़े  गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद
  • Related Posts

    गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को दबोचा, राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद

    गुजरात एटीएस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने आरोपी के पास से एक राइफल और…

    पौड़ी- गुजरात भुज हादसा: कोटद्वार में सातों मृतकों का अंतिम संस्कार, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं विस अध्यक्ष

    गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोटद्वार के तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। सोमवार को सातों मृतकों का अंतिम संस्कार कोटद्वार के…