Intelligence Gathering- ब्रेकिंग : भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ा 300 करोड़ की ड्रग्स से लदी पाकिस्तानी जहाज,भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद |

Intelligence Gathering- ब्रेकिंग : भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ा 300 करोड़ की ड्रग्स से लदी पाकिस्तानी जहाज,भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद |

भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस गुजरात द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार- गोला-बारूद और 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है। बल के अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात के दौरान ऑपरेशन चलाया गया था। अपनी रणनीति के आधार पर भारतीय तट रक्षक बल ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास अपने जहाज ICGS अरिंजय को तैनात किया था।

इसी दौरान, दल ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को रोक कर पूछताछ और जांच की। नाव की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीबन 300 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामदगी के साथ ही चालक दल के साथ नाव को भी अधिकार में लिया गया। जिसके बाद आगे की जांच के लिए चालक दल और नाव को ओखा लाया जा रहा है।

  • Related Posts

    भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती, हिरासत में चार तस्कर

    गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों…

    गुजरात: सूरत में गैर-कानूनी विध्वंस मामले में नगर निगम के 5 इंजीनियर निलंबित, मामले पर हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    गुजरात के सूरत शहर में 100 से ज्यादा मकान गिराए जाने के मामले में सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने बुधवार को पांच सिविल इंजीनियरिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…