आज सुबह बच्चों से भरी बीएलएम एकेडमी की स्कूल बस मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया के पास हादसे का शिकार हुई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 35 बच्चे सवार थे। अचानक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी स्कूल बस को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक मारा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में बस कंडक्टर का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जबकि कई बच्चे मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए मुखानी स्थित साई अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों को टिटनेस इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं और जिनको चोटें आई हैं उनका एक्सरे भी करवाया जा रहा है।

जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंच गया और बच्चों के परिजनों को सूचित किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और गंभीर स्थिति में कोई नहीं है।







