बिहार: आने वाली हैं टीचिंग की 44 हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में शिक्षक के 44,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द-जल्द शुरू होगी। यह जानकारी जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से साझा की गई है।

 

ऐसे में अभ्यर्थियों टीआरई-4 के अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि राज्य में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-4) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। 

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

जनता दल (यूनाइटेड) के आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए भी संकेत दिए गए हैं कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। पोस्ट में बताया गया कि राज्य सरकार शिक्षा विस्तार की दिशा में तेजी से काम कर रही है और नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरुआत में टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि 44 से अधिक जिलों से खाली पदों का विवरण विभाग को मिल चुका है, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है।

 

क्या होगी योग्यता?

योग्यता की बात करें तो पीआरटी, पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए शैक्षणिक मानदंड अलग-अलग होंगे। प्राथमिक शिक्षक पद के लिए 12वीं पास, मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएशन के साथ प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा, माध्यमिक शिक्षक के लिए स्नातक के साथ बीएड और उच्चतर माध्यमिक पदों के लिए मास्टर्स डिग्री के साथ शिक्षा में स्नातक अनिवार्य माना जाएगा। हालांकि आयु सीमा और अन्य पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

और पढ़े  बिहार: स्कूल जा रही थी छात्रा, गाड़ी में जबरन उठाया, 14 साल की छात्रा को पुलिस ने ऐसे बचाया

2.27 लाख से ज्यादा शिक्षकों की हो चुकी है भर्ती

गौरतलब है कि पिछले तीन चरणों की भर्ती परीक्षाओं के जरिए बिहार में दो वर्षों के भीतर 2.27 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। ऐसे में टीआरई-4 को भी राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

  • Related Posts

    प्रशांत किशोर को झटका: जन सुराज के घोषित प्रत्याशी ने टिकट नकारा, किसपर लगाया आरोप? स्वतंत्र लड़ने का एलान

    तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी उम्मीदवार भूषण कुमार झा के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भूषण झा ने 25 सितंबर को शहर के…

    बिहार की विवाहिता का झारखंड के जंगल में मिला शव: पति पर जताई थी हत्या की आशंका, 6 दिन बाद सच आया सामने

    पटना जिले के पालीगंज की एक विवाहिता का शव झारखंड के जंगल से बरामद हुआ है। परिजनों ने दहेज को लेकर पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप…