Morbi Bridge : मोरबी पुल हादसे में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी, एसआईटी को दिए जांच के आदेश।।

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में एक केबल पुल के टूटने से हुए हादसे में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है। जिस वक्त पुल टूटा उस वक्त करीब 500 लोग पुल पर ही थे। एनडीआरफ और एसडीआरएफ के अलावा वायुसेना और नौसेना भी बचाव कार्य में लगी हुई है। नदी से अब भी शवों को निकालने का काम जारी है। हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

गुजरात सूचना विभाग ने कहा कि सुबह तक 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायु सेना, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड तलाशी व बचाव अभियान चला रही है।

पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया के अनुसार 60 के करीब लापता और 30 घायल हैं। 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। एनडीआरएफ की तीन टीमें व सेना के तीनों अंग बचाव में जुटे हैं।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां केबल ब्रिज गिरने से घायल हुए मरीजों को भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: एक मजदूर की गई जान, पांच घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

    गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मास्युटिकल फैक्टरी में शुक्रवार शाम धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना सायखा जीआईडीसी…

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…