प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून, आज इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

त्तर प्रदेश में थोड़ी नरमी के बाद मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने कम दबाव क्षेत्र के मजबूत होने से अगले एक हफ्ते तक बारिश का दाैर जारी रहने वाला है। हालांकि इस बारिश का असर खास ताैर पर दक्षिणी-पूर्वी जिलों और विंध्य क्षेत्र में ज्यादा दिखेगा। मध्यांचल और पश्चिमी यूपी में गरज चमक और छिटपुट बूंदाबांदी रहेगी।

सोमवार के लिए प्रदेश के चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत जैसे 13 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 58 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
रविवार को बांदा में सर्वाधिक 217.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं पीलीभीत में 75 मिमी, गोंडा में 70.6 मिमी और लखीमपुर खीरी में 63.2 मिमी बारिश हुई। सीतापुर, नजीबाबाद और मुरादाबाद समेत अन्य कई जिलों में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मानसून ट्रफ के साथ नमी की प्रचुरता से यूपी के दक्षिणी जिलों और विंध्य क्षेत्र में कहीं मध्यम तो कहीं भारा बारिश देखने को मिल सकती है। 

यहां है गरज चमक संग वज्रपात की आंशका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जातौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।

और पढ़े  UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

राजधानी में रविवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप खिलने के बाद बादलों की सक्रियता फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बावजूद हवा में नमी के कारण देर शाम तक उमस भरी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को बादलों की सक्रियता बनी रह सकती है। धूप-छांव के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 26.2 डिग्री रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल

    Spread the love

    Spread the loveहापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित…


    Spread the love