मोनालिसा: बहू बनी मोनालिसा, 6 माह में प्यार, केरल में फरमान से की शादी, इस जिले से है पति का परिवार

Spread the love

हाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। यह शादी केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। मोनालिसा के पति फरमान खान उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।

फरमान के पिता एक साधारण किसान हैं। शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे मोनालिसा को निजी फैसला बता रहे हैं तो कुछ इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं।

 

शादी को लेकर उठे सवाल
मोनालिसा की इस शादी को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। उनके परिवार ने इस विवाह पर नाराजगी जताई है। वहीं, मोनालिसा को अभिनय का मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे ‘लव जिहाद’ तक करार दिया है। विवाद बढ़ने के बाद मोनालिसा ने केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

मोनालिसा बोलीं-यह ‘लव जिहाद’ नहीं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और इसमें किसी तरह का ‘लव जिहाद’ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और हर धर्म को बराबर मानती हैं।

मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, वह रिश्ते में उनका भाई लगा, ऐसे में उन्हें वह रिश्ता पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी पसंद से फरमान खान से शादी करने का फैसला लिया।

 

धर्म परिवर्तन नहीं किया
मोनालिसा के पति फरमान खान ने भी कहा कि दोनों में से किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्यार में धर्म बदलना जरूरी नहीं होता।

और पढ़े  BJP नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल

फरमान ने यह भी बताया कि उन्होंने शादी को रजिस्टर करा लिया है। मोनालिसा ने अपनी उम्र 18 वर्ष बताते हुए कहा कि वह बालिग हैं और अपनी इच्छा से शादी की है। उन्होंने केरल पुलिस का सहयोग करने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी केरल पहुंचे लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हुए हैं।

 

बागपत जिले से है फरमान खान का परिवार
जानकारी के अनुसार फरमान खान का घर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में है। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार में उनके दो भाई भी हैं। बताया जाता है कि घर में विवाद के बाद फरमान करीब दस साल पहले घर छोड़कर चले गए थे।

फरमान फिल्म और निर्देशन के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। करीब एक साल पहले वह अपने परिजनों से मिलने बागपत आए थे। अब मोनालिसा से शादी के बाद वह चर्चा में आ गए हैं।

वहीं मोनालिसा महेश्वर, जिला-खरगोन, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। प्रयागराज महाकुंभ में वह रुद्राक्ष की माला बेचने के लिए पहुंची थीं, जहां अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से सुर्खियों में आईं। उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले। अब वह फरमान से शादी कर फिर से सुर्खियों में हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

    Spread the love

    Spread the love   जनपद में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कौशल विकास और आधुनिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘जीडी गोयनका…


    Spread the love

    मसूरी के नाहल से 6 लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिसबल तैनात, IB से मिला इनपुट

    Spread the love

    Spread the loveपुलिस, एटीएस और आईबी की टीम ने गुरुवार को गाजियाबाद के मसूरी स्थित नाहल गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल…


    Spread the love