Model Urfi Javed:मॉडल उर्फी जावेद शिकायत लेकर पहुची महिला आयोग के पास
मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। इन दिनों मीडिया सेंसेशन बनी हुई है उर्फी। वह अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी ज्यादातर अजीबो गरीब कपड़ों और ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। जिसके कारण अक्सर लोग उनके बारे में कुछ न कुछ कहते हुए दिखाई देते हैं। बीते दिनों उर्फी जावेद को बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के मुंबई की सड़कों पर अंग प्रदर्शन को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उर्फी ने भी पलटवार करते हुए बीजेपी नेता चित्रा वाघ के विरोध में महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज की है।

आयोग ने लिखा मुंबई कमिश्नर को पत्र
मामले को लेकर उर्फी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उन्हें सामाजिक तौर पर पीटने की धमकी दी थी। जिसके बाद उर्फी की इस शिकायत पर महाराष्ट्र महिला आयोग की तरफ से एक्शन लिया गया है। दरअसल महाराष्ट्र महिला आयोग की तरफ से मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस मामले में पत्र लिखा गया है। जिसमें उर्फी जावेद की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाने को कहा गया है।








