विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गुप्तारघाट व निर्मलीकुंड का भ्रमण ।

अयोध्या-

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गुप्तारघाट व निर्मलीकुंड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वह बाढ़ पीड़ितों से मिले तथा उनकी दिक्कतों को गम्भीरता से सुना। मुलाकात के दौरान करीब एक हजार बाढ़ पीड़ितों को उन्होने राहत सामग्री का वितरण किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गुप्तारघाट व निर्मलीकुंड का भ्रमण ।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार हर जरुरमंत के साथ खड़ी है। कोरोना के काल में सरकार ने गरीबों व जरुरतमंदों की हर आवश्यकता को पूरा किया। यूपी के कोविड प्रबन्धन की तारीफ वैश्विक स्तर पर हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हुई अप्रत्याशित बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों के साथ किसानों की फसल का भी नुकसान हुआ है। बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतों को दूर करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना हमारी प्राथमिकता है। बाढ़ व अत्याधिक बारिश की वजह से हुए नुकसान का सर्वे करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी पीड़ित परिवारों को अपेक्षित सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी।
भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार इन्द्रभूषण सिंह व संतोष निषाद, राम मिलन निषाद, हरभजन गौड़, अमल गुप्ता, गणेश गुप्ता, अमन निषाद, विमल दास जी महाराज, भगवान दीन निषाद सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

और पढ़े  यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…