मिल्कीपुर उपचुनाव: अयोध्या- अखिलेश यादव ने किया जनता से वादा, 2027 में हमारी सरकार आई तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे

Spread the love

 

पा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी और लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जाएगा कि सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है? सबसे बड़े भूमाफिया भाजपा के लोग ही हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीन ली गई पर गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। वो भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वो सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। इसके लिए अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है।


Spread the love
और पढ़े  एचपीसीएल Case: बदायूं में दो अफसरों की हत्या के बाद बड़ी कार्रवाई, नौकरी से निकाले गए 85 कर्मचारी
  • Related Posts

    हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय…


    Spread the love

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love