Messi: दिल्ली में मेसी की जय शाह से मुलाकात, ICC अध्यक्ष ने टी20 विश्व कप के लिए दिया निमंत्रण

Spread the love

र्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज दिल्ली में हैं और यह उनके GOAT इंडिया टूर का तीसरा और अंतिम दिन है। अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस कार्यक्रम में मेसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने दिग्गज फुटबॉलर को अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए निमंत्रण दिया और टिकट भेंट की।

 

शाह ने टी20 विश्व कप 2026 की टिकट भेंट की
भारत दौरे के आखिरी दिन मेसी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे। तीनों ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात की। शाह ने तीनों को भारतीय जर्सी भेंट की। इसके अलावा उन्हें भारत और अमेरिका के बीच 7 फरवरी को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए निमंत्रण दिया।

 

प्रशंसकों को दिल से धन्यवाद’
मेसी ने कहा, ‘भारत में इन दिनों आपने हम पर जो प्यार लुटाया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। हमारे लिए यह अनुभव सचमुच बेहद खास रहा। भले ही यह सफर बहुत छोटा और काफी व्यस्त था, लेकिन इतना सारा प्यार मिलना अद्भुत था। मुझे पहले से पता था कि भारत में हमारे लिए स्नेह है, लेकिन इसे करीब से महसूस करना वाकई अविश्वसनीय रहा। इन दिनों आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया, वह हैरान करने वाला था। यह सब एक तरह की खूबसूरत दीवानगी जैसा था। आप सभी के इस प्यार के लिए शुक्रिया। हम जरूर किसी दिन फिर लौटेंगे, शायद कोई मैच खेलने के लिए या किसी और मौके पर, लेकिन इतना तय है कि हम दोबारा भारत आएंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद, शुक्रिया।’

और पढ़े  PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love

    दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं

    Spread the love

    Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…


    Spread the love