Uttarakhand- महीने में जितनी होती थी बारिश उससे ज्यादा 19 दिन में बरसे मेघ, बागेश्वर-देहरादून सबसे आगे

Spread the love

 

 

त्तराखंड में मानसून के दौरान एक महीने में जितनी बारिश होती थी उससे अधिक बारिश बीते 19 दिनों में हो चुकी है। प्रदेशभर के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसमें सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई है तो दूसरे नंबर पर देहरादून है।

एक से 19 सितंबर तक अकेले देहरादून में 446.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 160 फीसदी अधिक है। जबकि बीते 10 वर्ष की बात करें तो पूरे सितंबर में साल 2019 में 489.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी जबकि अन्य किसी भी साल में इतनी बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले देहरादून में बारिश इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

 

दस साल में सितंबर में हुई बारिश

साल बारिश मिमी में
2015 78.0
2016 222.6
2017 404.4
2018 285.4
2019 489.9
2020 174.7
2021 400.5
2022 378.7
2023 193.8
2024 365.7

आपदा के दिन बारिश ने बनाया था नया रिकॉर्ड

आपदा की सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में अकेले सहस्रधारा में 264.0 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से बहुत अधिक है। जबकि इससे पहले साल 1924 में तीन सितंबर को 212.6 मिती बारिश रिकॉर्ड की गई थी जो अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड था। दूसरे नंबर पर सबसे अधिक बारिश मालदेवता में 149.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेशभर की बात करें तो आपदा के दिन देहरादून में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 66.7 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 1136 फीसदी अधिक है।

और पढ़े  2026 हज यात्रा: हज की तीसरी किस्त जमा करने की तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे जमा कर सकेंगे शुल्क

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love