Uttarakhand- महीने में जितनी होती थी बारिश उससे ज्यादा 19 दिन में बरसे मेघ, बागेश्वर-देहरादून सबसे आगे

 

 

उत्तराखंड में मानसून के दौरान एक महीने में जितनी बारिश होती थी उससे अधिक बारिश बीते 19 दिनों में हो चुकी है। प्रदेशभर के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इसमें सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई है तो दूसरे नंबर पर देहरादून है।

एक से 19 सितंबर तक अकेले देहरादून में 446.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से 160 फीसदी अधिक है। जबकि बीते 10 वर्ष की बात करें तो पूरे सितंबर में साल 2019 में 489.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी जबकि अन्य किसी भी साल में इतनी बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई से पहले देहरादून में बारिश इस आंकड़े को भी पार कर सकती है।

 

दस साल में सितंबर में हुई बारिश

साल बारिश मिमी में
2015 78.0
2016 222.6
2017 404.4
2018 285.4
2019 489.9
2020 174.7
2021 400.5
2022 378.7
2023 193.8
2024 365.7

आपदा के दिन बारिश ने बनाया था नया रिकॉर्ड

आपदा की सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में अकेले सहस्रधारा में 264.0 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से बहुत अधिक है। जबकि इससे पहले साल 1924 में तीन सितंबर को 212.6 मिती बारिश रिकॉर्ड की गई थी जो अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड था। दूसरे नंबर पर सबसे अधिक बारिश मालदेवता में 149.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेशभर की बात करें तो आपदा के दिन देहरादून में सबसे अधिक बारिश हुई। यहां 66.7 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 1136 फीसदी अधिक है।

और पढ़े  उत्तराखंड में मौसम खराब: मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…