कैंची धाम- सबसे अधिक साढ़े आठ लाख श्रद्धालु जून में पहुंचे कैंची धाम, 11 महीने में पहुंचे 47 लाख भक्त

बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। यही कारण है की 11 महीने में कैंची धाम में 4753000 श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। सबसे अधिक 866000 श्रद्धालु जून के महीने में पहुंचे हैं। पर्यटन और नियोजन विभाग की ओर से कैंची धाम में 11 महीने से धारण क्षमता के लिए सर्वे किया जा रहा है।

सर्वे के तहत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरे में 11 महीने में कैंची धाम में 4753000 श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने का आंकड़ा मिला है। मंदिर में बीते कुछ वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, नोएडा, महाराष्ट्र, लखनऊ, कानपुर, राजस्थान, हरियाणा, मुंबई, गुजरात, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी समेत अन्य बड़े शहरों से श्रद्धालु बाबा के प्रति आस्था रखते हुए कैंची धाम आ रहे हैं। साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं बड़े अभिनेता, क्रिकेटर, राजनेता और उद्योगपति भी कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया में भी बाबा के चमत्कार सुनकर लोग बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंच रहे हैं। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से शासन को हर महीने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का डाटा भेजा जा रहा है।

 

कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा

महीना               श्रद्धालुओं

अगस्त 2025        219627

सितंबर 2025      174135

और पढ़े  लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

अक्तूबर 2025      353707

नवंबर 2025         362721

दिसंबर 2025       428842

जनवरी 2026       441349

फरवरी 2026       257856

मार्च 2026           458215

अप्रैल 2026         506868

मई 2026             684309

जून 2026             866000

 

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर में अभी तक 4753000 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक 866000 श्रद्धालु जून के महीने में पहुंचे हैं। विभाग की ओर से डाटा शासन को भेजा जाता है। -डॉ मुकेश सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, नैनीताल

  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…