राम नगरी पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह,हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन।।

Spread the love

राम नगरी पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह,हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन।।

अयोध्या-


मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह पहुंचे अयोध्या
राम नगरी अयोध्या से है, जहां पर आज मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सपरिवार अयोध्या आकर दर्शन पूजन किए। सर्वप्रथम वे सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और बजरंगबली का दर्शन पूजन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी महंत राजूदास ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का उन्हें दर्शन पूजन कराया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है, यह बहुत हर्ष की बात है। देश-विदेश में भगवान राम के भक्त हैं। अयोध्या आकर सभी दर्शन पूजन करेंगे। हम भी दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य कर रहे हैं। यह भारत देश वसुधैव कुटुंबकम को साकार कर रहा है। पूरा विश्व एक परिवार है। पूरे विश्व में भगवान राम के भक्त हैं। राम मंदिर बनने के बाद देश-विदेश के भक्त यहां आकर दर्शन पूजन कर सकेंगे। इसके उपरांत राष्ट्र पति पृथ्वीराजसिंह भगवान राम लला मंदिर परिसर पहुंचे। वहां पर जाकर दर्शन पूजन किए।रामलला का जो मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। उसका भी उन्होंने अवलोकन किया। इसके बाद कनक भवन मंदिर का भी उन्होंने दर्शन पूजन किया। बताते चलें कि मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह के आगमन से पूर्व अयोध्या में काफी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।


Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय
  • Related Posts

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love

    UP सरकार ने पुच एआई का 25 हजार करोड़ का एमओयू किया रद्द, विश्वसनीय नहीं मिले वित्तीय स्रोत

    Spread the love

    Spread the loveनिवेश के बड़े दावे करने वाली पुच एआई कंपनी के साथ 23 मार्च 2026 को साइन हुए एमओयू को उत्तर प्रदेश सरकार ने रद्द कर दिया है। इन्वेस्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *