मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी हुई बहाल, विधानसभा सचिवालय से आदेश जारी

 

 

माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे और मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक रहे अब्बास अंसारी की विधानसभा की सदस्यता बहाल कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने उनकी सदस्यता बहाली का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को स्थानीय अदालत ने बीती 31 मई को फौजदारी के मुकदमे में दो वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

वहीं अब्बास ने स्थानीय अदालत के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उनकी सजा को निलंबित करने का आदेश दिया गया था। हाईकोर्ट द्वारा बीती 20 अगस्त को दिए गए आदेश के अनुपालन में विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाली की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि इससे अब्बास की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमों की सुनवाई जारी है।

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी हुई बहाल, विधानसभा सचिवालय से आदेश जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी थी राहत
अब्बास अंसारी ने इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को निरस्त कर दिया था।

और पढ़े  लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…