Marriage: 23 साल की लड़की ने की 65 साल के बुजुर्ग से शादी,ये है शादी करने की दिलचस्प वजह
अयोध्या मे हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रुदौली स्थित कामाख्या देवी मंदिर में हुई एक शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गयी। यहां पड़ोसी जनपद बाराबंकी के रहने वाले एक 63 साल के व्यक्ति ने 24 वर्ष की युवती के साथ विवाह किया।दोनों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ। शादी में बाराती और घराती रश्मों में शामिल हुए। दरअसल, पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इससे 63 साल का बुजुर्ग अकेला रहने लगा था। जिसे दूर करने के लिए उसने शादी की।वहीं बाराबंकी के सुबेहा थाना के ग्राम चौधरी का पुरवा के रहने वाले नक्छेद यादव ने नंदनी के साथ विवाह किया। जिसमें बराती व घराती विवाह की रश्म में शामिल हुए।
इस दौरान दूल्हा नक्छेद यादव ने बताया कि 6 बेटियां थी। जिनकी शादी हो गयी। घर में खाना बनाने में दिक्कत थी। इसके लिए शादी कर लिया।तो वहीं दुल्हन नंदिनी यादव ने बताया कि वह इस शादी से प्रसन्न है।