अयोध्या- 1 महीने पीछे चल रहा है राममंदिर निर्माण का कार्य, वृहद ढंग से की जाएगी समीक्षा

अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरु हो गई है। बैठक राम जन्मभूमि परिसर में निरीक्षण के बाद शुरु हुई। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे हैं। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर निर्माण की गति एक माह पीछे चल रही है। दिसंबर 2024 तक मंदिर निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। परकोटा सप्त मंदिर शेष अवतार मंदिर के निर्माण कार्य की बैठक में वृहद ढंग से समीक्षा होगी।

बैठक के आखिरी दिन राम कथा संग्रहालय के निर्माण पर चर्चा होगी। हनुमानगढ़ी के चौड़ीकरण के लिए हनुमानगढ़ी के पूज्य संतों से निवेदन किया गया था। संतों ने स्वीकार कर हनुमानगढ़ी का मार्ग चौड़ा किया है।

 

हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं के सुविधाओं की पूर्ति हुई है। भक्तों को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हनुमानगढ़ी के पूज्य संत श्रद्धा के साथ निर्माण कार्य करा रहे है। यह हमारे लिए संतोषजनक है।

और पढ़े  अयोध्या- भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 12 चेहरों को जगह, अयोध्या में अपनों की अनदेखी पर उबाल
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…