रानीखेत- कैंची धाम के पास से लापता हुआ मनोज, खाई में मिली स्कूटी, पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज

Spread the love

नैनीताल से रानीखेत लौट रहा एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की ओर से पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पन्याली और उसके आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को उसकी स्कूटी खाई में मिली है। युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मनोज कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रानीखेत में रहता है। उसकी पत्नी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। मंगलवार को मनोज नैनीताल से रानीखेत की ओर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक मनोज की कैंची धाम मंदिर के पास उसकी पत्नी से अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से वह लापता है। खोजबीन के बाद जब कोई पता नहीं चला तो पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पन्याली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को खाई में मनोज की गिरी हुई स्कूटी मिली। पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका को भी ध्यान में रखकर सर्च अभियान चलाया है। पुलिस गुमशुदगी को संदिग्ध मानते हुए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इधर, घर में परिजन युवक की सलामती को लेकर परेशान हैं।

 

पन्याली इलाके और आसपास के जंगलों में व्यापक खोजबीन की गई। युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस गुमशुदगी को संदिग्ध मानकर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। – विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत


Spread the love
और पढ़े  फिर ऋषिकेश में बवाल-  चंद्रेश्वर नगर में स्कूटी की साइड लगने पर नशे में कार सवारों ने युवक को पीटा
  • Related Posts

    ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

    Spread the love

    Spread the loveजिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर…


    Spread the love

    देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

    Spread the love

    Spread the love     ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दून में शिया समुदाय ने तीन दिन का शोक रखा है। रविवार को शिया…


    Spread the love