Mamdani: जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ, बना नया इतिहास

Spread the love

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने गुरुवार को न्यूयॉर्क के नए मेयर के तौर पर शपथ ली। मैनहट्टन के एक बंद पड़े मेट्रो स्टेशन पर आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में जोहरान ममदानी ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर को तौर पर शपथ ली। उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली।

 

शपथ लेने के बाद जोहरान ममदानी ने कहा, ‘यह वास्तव में जीवन भर का सम्मान और सौभाग्य है।’ 34 वर्षीय डेमोक्रेट का शपथ ग्रहण समारोह न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स की ओर से आयोजित किया गया। जेम्स उनकी राजनीतिक सहयोगी हैं। यह समारोह पुराने सिटी हॉल स्टेशन पर हुआ, जो शहर के मूल सबवे स्टॉप में से एक है। यह स्टेशन अपनी शानदार मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है।

 

अमेरिकी सांसद फिर दिलाएंगे शपथ
जोहरान ममदानी को दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) सिटी हॉल में एक भव्य सार्वजनिक समारोह में अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स की ओर से फिर से शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नई सरकार ब्रॉडवे के उस हिस्से पर एक सार्वजनिक ब्लॉक पार्टी का आयोजन करेगी, जिसे हीरोज कैन्यन कहा जाता है और जो अपने भव्य जुलूसों के लिए मशहूर है।

ममदानी अब अमेरिकी राजनीति में सबसे चुनौतीपूर्ण पदों में से एक की शुरुआत कर रहे हैं। ममदानी अमेरिका के मशहूर राजनेताओं में से एक हैं। मेयर के तौर में अपने पहले संबोधन में ममदानी ने कहा कि पुराना सबवे स्टेशन हमारे शहर की जीवंतता, स्वास्थ्य और विरासत के लिए सार्वजनिक परिवहन के महत्व का एक प्रमाण है।

और पढ़े  नशीले पदार्थों की तस्करी- नशा तस्करी में पंजाब देश में नंबर-1, तीन साल में हुई रिकॉर्ड वृद्धि

उन्होंने अपने नए परिवहन विभाग के आयुक्त माइक फ्लिन की नियुक्ति का भी एलान किया। नए मेयर ने अपनी बात खत्म करते हुए मुस्कुरा कर कहा, ‘आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, अब मैं आपसे बाद में मिलूंगा।’

कौन हैं जोहरान ममदानी?
युगांडा के कंपाला शहर में 1991 में प्रख्यात फिल्म निर्माता मीरा नायर और शिक्षाविद महमूद ममदानी के घर जन्मे जोहरान की कहानी प्रवासी समुदायों के संगम से शुरू होती है। जोहरान की मां भारतीय हैं और पिता युगांडा के हैं। शहर के पहले मुस्लिम महापौर होने के साथ-साथ, ममदानी दक्षिण एशियाई मूल के पहले महापौर और अफ्रीका में जन्मे पहले महापौर भी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love