पौड़ी : घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण तथा टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें। – जिलाधिकारी

Spread the love

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकासखण्ड कोट में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय पशु पालन उन्नमीकरण एवं बांझपन निवारण शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा शिविर में पशुओं हेतु पंजीकरण तथा टीके लगाए गए। जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पशुपालन, मुर्गी पालन, सहित अन्य अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों को बढ़ावा देंगे तो आगे बेहतर आमदनी मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जो लोग पशुपालन, मुर्गीपालन करने को आगे आ रहे हैं उन्हें उसका लाभ देना सुनिश्चित करें, जिससे वह अपने ही घर मे रहकर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।
जिलाधिकारी ने आयोजित शिविर में प्रतिभाग कर वहाँ उपस्थित पशुपालकों की सराहना कर अत्यधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि अच्छे नश्ल के पशुओं को लाएं, जिससे वह अधिक मात्रा में दूध दे सकेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मदर पोल्ट्री हाउस का लाभ भी लें, जिससे ओर अधिक आमदनी बढ़ सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समूह के साथ मिलकर कार्य करें, जिससे अधिक मात्रा में स्वरोजगार बढेगा। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि हर ब्लॉक से 4-5 समूहों को भ्रमण कराएं, जहां लोगों द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये गए हैं, जिससे उन्हें भी कार्य की सीख मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया किया की घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण तथा टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें। आयोजित शिविर में लगभग 100 लोगों द्वारा पशु पंजीकरण तथा 50 पशुओं का टीकाकरण करवाया गया। वहीं जिलाधिकारी ने मदर पोल्ट्री हाउस वैधगांव का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां मुर्गी बाड़ा, पॉलीहाउस तथा मत्स्य पालन का जायजा लिया। आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख पेयजल, घेरबाड सहित विभिन्न समस्याएं रखी। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण जल्द करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने प्राकृतिक स्रोत जीर्णोद्वार का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पेयजल के सामने योजना नाम तथा लागत लिखना सुनिश्चित करें।

और पढ़े  रामनगर : घर पर गिरा पेड़, 10 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा परिवार

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *