ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका के बड़े हमले,ईरान का बहरीन में US एयरबेस पर हमला

Spread the love

श्चिम एशिया की जमीन इन दिनों बारूद की गंध से भरी है। इस्राइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर जारी सैन्य हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई का आज चौथा दिन है। दोनों देशों की संयुक्त बमबारी तेज हो गई है और अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि यह अभियान चार-पांच हफ्ते तक चल सकता है। पूरा क्षेत्र युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा है।

 

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाया

ईरान की आईआरजीसी ने कहा कि उसने आज सुबह बहरीन के शेख ईसा क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी एयर बेस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। बताया गया कि उसने 20 ड्रोन और तीन मिसाइलें तैनात की, जिससे अमेरिकी हवाई अड्डे की मुख्य कमान और मुख्यालय की इमारत नष्ट हो गई और उसके ईंधन टैंकों में आग लग गई। फिलहाल बहरीन और अमेरिकी सेना के बयान का इंतजार है।

कराची में प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने चलाई गोली

रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि कराची में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोलने वाले प्रदर्शनकारियों पर अमेरिकी सैनिकों ने गोली चलाई। ईरान पर हुए हमलों में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा परिसर की बाहरी दीवार को तोड़कर अंदर घुसने पर रविवार को दस लोग मारे गए थे।

ईरान की सरकारी मीडिया ने की IRIB ब्रॉडकास्टर पर हमले की पुष्टि

ईरान स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी (ISNA) के मुताबिक तेहरान में ईरानी नेशनल ब्रॉडकास्टर IRIB के हेडक्वार्टर के कुछ हिस्सों पर अमेरिकी और इस्राइली हमले हुए हैं। आईएसएनए ने एक्स पर एक रिपोर्ट में कहा कि आईआरआईबी की सावधानियों की वजह से न्यूज ब्रॉडकास्ट करने के सिग्नल पर कोई असर नहीं पड़ा है और ऑपरेशन अभी भी जारी है। ISNA ने एक्स पर एक अलग पोस्ट में बताया कि मंगलवार सुबह हुए हमलों में तेहरान के डाउनटाउन में वली असर और इमाम खुमैनी सड़कों के पास शाहिद मोताहारी सरकारी कॉम्प्लेक्स को भी निशाना बनाया गया। ISNA ने आगे कहा कि राजधानी के बीच उत्तर और पश्चिम में भी कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

और पढ़े  Tension: भारत के साथ खड़ा हुआ एक और देश, ऊर्जा संकट की आशंका के बीच बढ़ाए मदद के हाथ!

एरबिल एयरपोर्ट के पास ड्रोन मार गिराया गया

रुडॉ न्यूज का कहना है कि इराक के कुर्दिस्तान इलाके में एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन मार गिराया गया है। फुटेज जिसकी अल जजीरा ने पुष्टि की उसमें एयरपोर्ट के पास धुआं उठते हुए छोटी सी आग दिख रही है। फिलहाल इस पर इराकी अधिकारियों की तरफ से तुरंत कोई बयान नहीं आया है।

सऊदी सेना ने रियाद और अल-खारज के पास 8 ड्रोन गिराए

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार सऊदी अरब ने रियाद और पास के शहर अल-खारज की ओर जा रहे कम से कम 8 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है। इसके अलावा कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई। मंगलवार की सुबह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर कम से कम दो ड्रोन हमले हुए, जिसके परिणामस्वरूप दूतावास परिसर के अंदर एक इमारत में सीमित आग और मामूली क्षति हुई।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love