UP से बड़ी खबर- उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय अब एक नहीं..अब 3 किमी के अंदर होगा स्कूलों का विलय

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किमी के अंदर आने वाले स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। अभी तक एक किमी के अंदर के स्कूलों को मर्ज किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने  शिक्षा मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करने के लिए संबंधित को निर्देश जारी कर दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते लिखा कि 16 जून, 2025 को जारी निर्देश के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों के साथ पेयर किया जाए। इस दौरान स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखें।

उन्होंने आगे कहा कि छोटे एवं कम संसाधनों वाले विद्यालयों को बड़े विद्यालयों के साथ जोड़ा जाए। जिन विद्यालयों में छात्र नामांकन 50 से कम है। उनकी पेयरिंग की जाए। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग एक किमी के अंदर तथा परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग तीन किमी के अंदर की जाए।

इसको लेकर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाए।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- आसाराम ने किए रामलला के दर्शन, बोले- तीर्थों में जाने से कल्याण होता है
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love