लालकुआं- बिंदुखत्ता में हो रहे अवैध खनन मामले में बड़ी कार्यवाही,वन दरौगा और वन आरक्षी को तत्काल हटाया गया |

Spread the love

लालकुआं- बिंदुखत्ता में हो रहे अवैध खनन मामले में बड़ी कार्यवाही,वन दरौगा और वन आरक्षी को तत्काल हटाया गया |

बिंदुखत्ता में जेसीबी से किए गए बेतहाशा अवैध खनन के बाद वन विभाग एक्टिव मोड़ में आ गया है, वन क्षेत्राधिकारी ने लालकुआं क्षेत्र में तैनात एक वन दरौगा व एक वन आरक्षी को तत्काल प्रभाव से स्थान्तरण कर दिया है।जबकि उनके स्थान पर दूसरे वन कर्मियों की तैनाती की गई है। गुरुवार की प्रात: गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में छापेमारी की तो वहा विशालकाय गड्ढे देखकर दंग रह गए, इस दौरान टीम ने एक जेसीबी व चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की इधर भारी मात्रा में हुए अवैध खनन को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को लालकुआं अनुभाग में तैनात वन दरोगा हेम जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए किशनपुर अनुभाग में तबादला कर दिया है, जबकि वन आरक्षी प्रशांत कुमार को गोरापड़ाव बीट में स्थानांतरित कर दिया है, जिनके स्थान पर किशन अनुभाग में तैनात वन दरौगा नैन सिंह नेगी व गौरापड़ाव बीट में तैनात वन आरक्षी भुवन चंद्र तिवारी को तैनाती दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *