लालकुआं- बिंदुखत्ता में हो रहे अवैध खनन मामले में बड़ी कार्यवाही,वन दरौगा और वन आरक्षी को तत्काल हटाया गया |

लालकुआं- बिंदुखत्ता में हो रहे अवैध खनन मामले में बड़ी कार्यवाही,वन दरौगा और वन आरक्षी को तत्काल हटाया गया |

बिंदुखत्ता में जेसीबी से किए गए बेतहाशा अवैध खनन के बाद वन विभाग एक्टिव मोड़ में आ गया है, वन क्षेत्राधिकारी ने लालकुआं क्षेत्र में तैनात एक वन दरौगा व एक वन आरक्षी को तत्काल प्रभाव से स्थान्तरण कर दिया है।जबकि उनके स्थान पर दूसरे वन कर्मियों की तैनाती की गई है। <strong>लालकुआं- बिंदुखत्ता में हो रहे अवैध खनन मामले में बड़ी कार्यवाही,वन दरौगा और वन आरक्षी को तत्काल हटाया गया |</strong>गुरुवार की प्रात: गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में छापेमारी की तो वहा विशालकाय गड्ढे देखकर दंग रह गए, इस दौरान टीम ने एक जेसीबी व चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की इधर भारी मात्रा में हुए अवैध खनन को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को लालकुआं अनुभाग में तैनात वन दरोगा हेम जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए किशनपुर अनुभाग में तबादला कर दिया है, जबकि वन आरक्षी प्रशांत कुमार को गोरापड़ाव बीट में स्थानांतरित कर दिया है, जिनके स्थान पर किशन अनुभाग में तैनात वन दरौगा नैन सिंह नेगी व गौरापड़ाव बीट में तैनात वन आरक्षी भुवन चंद्र तिवारी को तैनाती दी गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…