बड़ा हादसा- सड़क पर खड़े गन्नों से लदे ट्रक में जा घुसा ऑटो, चालक समेत 4 की मौत, कई लोग घायल

 

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हाटा कप्तानगंज मार्ग के मथौली नगर पंचायत में किसान इंटर कालेज के सामने सड़क पर खड़े गन्ने से लदे ट्रक में ऑटो भिड़ गया। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

हादसा गुरुवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। ऑटो कप्तानगंज की ओर से आ रहा था। ऑटो में सवारी भरी थीं। ऑटो ने गन्ना लदे सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक गन्नों से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़े  यूपी- सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब BJP के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…