मजबूरी है साहब : दोस्त से लिया 1 लाख का कर्जा ना चुका पाने पर युवक अपनी किडनी बेचने पहुंचा अस्पताल,नैनीताल का रहने वाला है युवक

दोस्त से उधार में लिए 1 लाख रुपये नहीं लौटा पाने से परेशान एक युवक सोमवार को अपनी किडनी बेचने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। युवक की बात सुनकर अस्पताल कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने उसे समझाया कि शरीर के अंगों की खरीद फरोख्त अपराध है। इसके बाद युवक को अस्पताल से वापस भेजा गया। सोमवार सुबह 11 बजे एक युवक जिला अस्पताल परिसर पहुंचा और एक कर्मचारी को बताया कि वह अपनी किडनी बेचना चाहता है। कर्मचारी ने उसे सीएमएस के स्टाफ कार्यालय में भेज दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों को युवक ने बताया कि वह किडनी बेचना चाहता है। कुछ देर के लिए कर्मचारी समझ ही नहीं पाए।

कर्मचारियों ने जब उससे बातचीत की तो उसने बताया कि वह नैनीताल जिले के देवीधुरा का रहने वाला है। हरिद्वार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। एक वर्ष पहले पिथौरागढ़ निवासी दोस्त से एक लाख रुपये उधार लिए थे जो अब तक नहीं चुकाए हैं। लेकिन उसके पास लौटाने इतनी जमा पूंजी नहीं है। अपनी किडनी बेचकर कर्ज चुकाना चाहता है। युवक ने बताया कि फैक्टरी में उसे 16 हजार रुपये मिलते हैं। किराया और अपने खर्चे पूरे नहीं हो पाते हैं। घर में पिता बेरोजगार और मां गृहिणी है। तीन भाई हैं जो दिल्ली में रहते हैं। युवक ने बताया कि दोस्त को सोमवार तक एक लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। रुपये का इंतजाम नहीं होने के कारण वह अपनी किडनी बेचना चाहता है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 4 जगह बनेंगे मेगा बैटरी बैंक, नियामक आयोग की मंजूरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…