बीएमसी में महायुति की महाविजय- 118 सीटें जीतकर किया बहुमत का आंकड़ा पार, शिवसेना यूबीटी-मनसे को मिलीं 72 सीट

Spread the love

बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। मुंबई में भाजपा नीत गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर दिया है। अन्य महानगर पालिकाओं से भी चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। छह संभागों में किस दल को कितनी सीटें मिली।

 

महाराष्ट्र में एक अभूतपूर्व जीत हासिल की: CM फडणवीस

महाराष्ट्र निकाय चुनावों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में एक अभूतपूर्व जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों ने मुंबई सहित 29 में से लगभग 25 जगहों पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और मैं महाराष्ट्र के लोगों और सभी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी पर महाराष्ट्र के भरोसे का सबूत है। यह जीत हमारे सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है, खासकर लोगों ने हमारे विकास एजेंडे का समर्थन किया है।”

 

 

भाजपा की पुणे और पिंपरी चिंचवड में सत्ता बरकरार

भाजपा ने पुणे और पड़ोसी पिंपरी चिंचवाड़ में हुए नगर निगम चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और एनसीपी (एसपी) सहित विपक्ष को करारी शिकस्त देते हुए निर्णायक बहुमत हासिल किया और दोनों नगर निगमों में सत्ता बरकरार रखी।

पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी भगवा पार्टी विजयी हुई, जिनमें कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर और सतारा जिले शामिल हैं। पुणे में भाजपा ने 95 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस, एनसीपी और एनसीपी (एसपी) ने क्रमशः 15, 20 और 2 सीटें हासिल कीं। पिंपरी चिंचवाड़ में भाजपा ने 127 में से 84 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 36 सीटें जीतीं।

और पढ़े  महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

नागपुर, अकोला और अमरावती नगर निगमों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

नागपुर, अकोला और अमरावती नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि चंद्रपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। नागपुर में भाजपा ने 151 में से 102 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रखी, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को केवल एक सीट मिली। कांग्रेस ने 34 सीटें, एआईएमआईएम ने छह, इंडियन मुस्लिम लीग ने 4, शिवसेना (यूबीटी) ने 2 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी और बसपा ने एक-एक सीट हासिल की।

चंद्रपुर में कांग्रेस ने 66 में से 27 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 23 सीटें जीतीं। शिवसेना (यूबीटी) ने छह सीटें, भारतीय शेतकरी कामघर पक्ष (कांग्रेस समर्थित) ने तीन सीटें, वंचित बहुजन अघाड़ी ने दो सीटें जीतीं, जबकि एआईएमआईएम, बसपा और शिवसेना ने एक-एक सीट जीती। निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीटें हासिल कीं।

अमरावती नगर निगम में भाजपा ने 87 में से 25 सीटें, युवा स्वाभिमान पार्टी ने 16, कांग्रेस ने 15, एआईएमआईएम ने 11, एनसीपी ने 11, शिवसेना ने तीन, बसपा ने तीन, शिवसेना (यूबीटी) ने दो और वीबीए ने 11 सीटें जीतीं।

अकोला में भाजपा ने 80 में से 38 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 21, शिवसेना (यूबीटी) ने छह, वीबीए ने पांच, एआईएमआईएम ने तीन, एनसीपी (एसपी) ने तीन सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना, एनसीपी, महानगर विकास पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली।

बीएमसी में महायुति को मिला स्पष्ट बहुमत

महायुति गठबंधन ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। इस गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें हासिल की। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बहुमत के लिए जरूरी 114  सीटों से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की।

और पढ़े  महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

Spread the love
  • Related Posts

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- सभी वाहनों के लिए एक नियम, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र सरकार ने अब पैसेंजर लेकर चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और ई-बाइक के लिए परमिट लेना जरूरी कर दिया है। यह फैसला राज्य में नियमों को एक जैसा…


    Spread the love

    GST उपायुक्त 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक आयुक्त फरार

    Spread the love

    Spread the love   महाराष्ट्र के नासिक में राज्य कर (जीएसटी) विभाग के उपायुक्त सोमनाथ दत्तू पागे और एक अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में…


    Spread the love