महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में राजघाट और विजय घाट पर दो अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह के समय बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, आमंत्रित लोगों और आम जनता के इन दोनों जगहों पर आने की उम्मीद है।
रिंग रोड- राजघाट से सलीम गढ़ वाई-पॉइंट/आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर, निषाद राज मार्ग, राजा राम कोहली मार्ग, बीएसजैड मार्ग, आईटीओ चौक से दिल्ली गेट,शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर, आसफ अली रोड: दिल्ली गेट से एनएस की ओर रास्ता, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर, राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास।
पुलिस ने राजघाट, विजय घाट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, आईटीओ और आसपास के इलाकों की ओर यात्रियों से जाने से बचने की सलाह दी है। जहां तक संभव हो, प्रभावित सड़कों और रास्तों से बचें, ट्रैफिक कर्मियों के बताए अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।







