अयोध्या: अयोध्या में भक्ति का महासंगम 211वां श्रीरामचरितमानस मूलपाठ एवं श्रीरामकथा महोत्सव 29 अगस्त से

 

श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में 211वां श्रीरामचरितमानस मूलपाठ एवं श्रीरामकथा महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त 2025, शुक्रवार से होगा, जो 6 सितम्बर 2025, शनिवार तक चलेगा।
नौ दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भक्तगण कथा रस का आस्वादन करेंगे।
इस महोत्सव में परम श्रद्धेय आचार्य व्याकरणाचार्य श्री रमेशचंद्र शास्त्री अपने मधुर वाणी से श्रीरामकथा का अमृतपान कराएंगे।
मुख्य यजमान सत्यनारायण खोड़ा वृंदावन
सह-यजमान हनुमानप्रसाद सिगोंदिया पुष्कर
इस अद्वितीय आयोजन के आयोजक हैं सद्गुरुदेव महामण्डलेश्वर महंत 1008 श्री रामवालक दास महाराज (गोवर्धन सत्संग भवन, कुसुम सरोवर, गोवर्धन, मथुरा
कथा स्थल धर्ममंडपम, श्री मणिरामदास छावनी सेवा ट्रस्ट, अयोध्या।
इस महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था की कमान धर्ममंडपम सेवा ट्रस्ट के व्यवस्थापक विनय शुक्ला और मैनेजर विष्णु शुक्ला के जिम्मे है, जिनके कुशल प्रबंधन से श्रद्धालुजन आराम से कथा का रसास्वादन कर पाएंगे।
आयोजन समिति का कहना है कि यह कथा केवल भक्ति का अवसर
ही नहीं बल्कि समाज को धर्म, नीति और आदर्श जीवन का संदेश देने वाला पर्व साबित होगी।
महोत्सव केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश के भक्तों के लिए भक्ति व आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम साबित होगा। श्रद्धालुजन नौ दिनों तक भक्ति सागर में डुबकी लगाकर प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों से अनुप्राणित होंगे।

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद
  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…