अयोध्या: स्वामी प्रसाद मौर्य हर गली, हर कूचे, हर मोहल्ले में कूटे जाएंगे- महंत राजूदास 

Spread the love

गोंडा शहर के गोनार्द लॉन में युवा सोच संगठन के संस्थापक अनिल सिंह भदौरिया की बेटी के जन्मदिन पर 11 गरीब कन्याओं को गोद लिए जाने के कार्यक्रम में मंगलवार की रात गोंडा पहुंचे अयोध्या के महंत राजू दास ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कही।

उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रकरण में कहा कि जो स्वामी प्रसाद मौर्य का हाल है। वह किसी का नहीं हो सकता है। वो हर गली में, हर कूचे में और हर मोहल्ले में कूटे जाएंगे और पीटे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की पहचान भारत से है। सनातन पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है। सनातन सिखाता है धर्म की जय हो। अधर्म का नाश हो। प्राणियों में सद्भाव हो। स्वामी प्रसाद ही नहीं स्वामी प्रसाद जैसे तमाम लोग हैं जो सनातन पर टिप्पणी करते हैं उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुद को ब्राह्मण बताए जाने को लेकर निशाना साधा और कहा कि देखिए राहुल गांधी अभी अयोध्या के राम मंदिर नहीं आए। सनातन की बात आती है तो हिंदुओं पर टिप्पणी करते हैं। सनातनियों को तोड़ने का प्रयास करते हैं। राहुल गांधी शुद्ध रूप से कुर्सी के लिए फ्रस्ट्रेटेड हो चुके हैं। क्या सोचना चाहिए, क्या बोलना चाहिए उनको पता नहीं। विश्वपटल पर जिस तरीके से वह भारत की बदनामी का प्रयास करते हैं वह शर्मनाक है।


Spread the love
और पढ़े  कमीशन और बंदरबांट' का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी' की कसमें! देखें विडियो
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love