Maharashtra: संजय राउत ने दी चेतावनी ‘लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का कर रहे इंतजार’ राउत ने किया ट्वीट, ‘कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में..

महाराष्ट्र में सियासी संकट बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना के अंदर चल रही उठापटक के बीच भाजपा भी सक्रिय हो गई है। उधर, शिंदे गुट ने नई पार्टी शिवसेना बालासाहेब का एलान कर दिया है। इस बीच शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार बागी नेता एकनाथ शिंदे व गुवाहाटी पहुंचे विधायकों पर हमला कर रहे हैं। वह कई बार विधायकों को कथित रूप से चेतावनी भी दे चुके हैं।

इस बीच संजय राउत अपने एक ट्वीट को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में गुवाहाटी पहुंचे विधायकों पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, ‘कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में…।’ दरअसल, विधायकों की बगावत के बाद संजय राउत लगातार विधायकों को मुंबई आने के लिए कह रहे हैं।

लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर से बागी विधायकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे। कल उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें। राउत ने आगे कहा, उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं’ लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।

शिवसेना को कोई हाइजैक नहीं कर सकता
इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना को कोई हाईजैक नहीं कर सकता है। शिवसेना बहुत बड़ी पार्टी है। इसे आसानी से हाईजैक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, शिवसेना को पैसे से तोड़ा नहीं जा सकता है। इसे बनाने के लिए लोगों ने कुर्बानी दी है। अपना खून बहाया है।

और पढ़े  ब्राजील: महिलाओं के वेश में बच्चे के साथ घूम रहा था 16 हत्याओं का आरोपी 'मच्छर', पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…