गुप्तार घाट स्थित लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में हुआ महंती कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love

अयोध्या के गुप्तार घाट स्थित लक्ष्मी नरसिंह मंदिर मे महंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम बाबा बजरंग दास के साकेत वास के उपलक्ष में महंती व विशाल भंडारा किया गया। जिसमें मंदिर के नवागत महंत विमल कृष्ण दास को कंठी चादर पहना कर मंदिर का महंत नियुक्त किया गया।यह महंती का कार्यक्रम मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें अयोध्या के संत महंत शामिल हुए।और विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए।इस दौरान लक्ष्मी नरसिंह मंदिर के नवागत महंत विमल कृष्ण दास ने बताया कि हमें मंदिर का महंत नियुक्त किया गया है। मणिराम दास छावनी के परम पूज्य महंत कमलनयन दासज़ी कृपा से आज यहां पर सभी महंतों ने अपना आशीर्वाद देकर हमें यहां का महंत बनाया है। और इस परंपरा को निर्वाह करना हमारा कर्तव्य है।इस महंती के कार्यक्रम में गौरी शंकर दास जी महाराज, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास,महंत मनीष दास,महंत गिरीश दास, लक्ष्मण किलाधीश दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास आदि सम्मानित संत महंत शामिल हुए।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति…


    Spread the love

    ईद के दिन गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम,वाहनों की लगीं लाइन 

    Spread the love

    Spread the loveईद वाले दिन मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद उबाल है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त जन-आक्रोश देखने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *