लखनऊ- पूर्व डीआईजी की पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार।

रिटायर्ड डीआईजी पीके मिश्रा की पत्नी अलका मिश्रा को रविवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अलका भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव रहीं मालती शर्मा की हत्या में दोषी करार दी जा चुकी हैं।
पार्षद रही अलका की मालती से सियासी वर्चस्व को लेकर अदावत थी। अदालत ने 9 दिसंबर को ही अलका को दोषी करार देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सर्वोदय नगर में सात जून, 2004 को गुडंबा के कल्याणपुर निवासी मालती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मालती मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली थीं।
गोमती नगर पुलिस ने सिपाही राजकुमार राय और अलका के करीबी रोहित यादव को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जांच में पता चला था कि मालती की हत्या की साजिश विकासनगर की तत्कालीन पार्षद अलका ने ही रची थी। दोनों ही उस वक्त भाजपा से जुड़ी हुई थीं। एसीपी गाजीपुर विजयराज के मुताबिक मामले में अलका जमानत पर थी। अदालत ने हत्याकांड में राजकुमार राय व अन्य को भी दोषी करार दिया है।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    संभल हिंसा मामले में यूपी सरकार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका,UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

    सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि किसी आरोपी का कबूलनामा उसे नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत में रखने का आधार नहीं हो…

    UP: भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री, 4 को आएंगी टीमें

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्तूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री ने अब जोर पकड़ लिया…