महाकुंभ 2025: 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पहले अमृत स्नान पर डुबकी, शाम को हुई गंगा आरती

 

महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विदेशी भक्त भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है।

 

सीएम योगी ने सभी संतों और श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन
आस्था, समता और एकता के महासमागम ‘महाकुंभ-2025, प्रयागराज’ में पावन ‘मकर संक्रांति’ के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों/श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रथम अमृत स्नान पर्व के सकुशल संपन्न होने पर सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई।

 

 

पहले अमृत स्नान पर 3.50 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी
आज प्रयागराज में प्रथम महाकुंभ अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संगम में पवित्र स्नान किया। श्रद्धेय संतों की पावन उपस्थिति में महाकुंभ क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण और अधिक दिव्य एवं अलौकिक हो गया।

 श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव के लिए हर चीज का रखा गया ध्यान: प्रमुख सचिव गृह
यूपी के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि महाकुंभ के दृष्टिगत प्रयागराज के आस-पास के धार्मिक स्थलों (वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मिर्जापुर एवं चित्रकूट और मथुरा  आदि) पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं हैं। जो भी यहां (महाकुंभ) आए, एक अच्छा अनुभव लेकर वापस जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ किया गया है। श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव के लिए टेंट सिटी, अतिरिक्त शौचालय, रहने-खाने की सुविधा आदि हर चीज का ध्यान रखा गया है।

60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात: प्रमुख सचिव गृह
महाकुंभ मेला 2025 पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा, “हमने प्रयागराज में रहने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्था की है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है… हमने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी व्यवस्था की है… सभी अधिकारी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं
और पढ़े  UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…