रोशनी से जगमगाएगा प्रयागराज में माघ मेला, बनेंगे 22 सब स्टेशन

Spread the love

माघ मेला में काम शुरू होने से पहले इसका टेंडर डाला गया जो फाइनल हो चुका है। दो दिसंबर से यहां कार्य शुरू होगा। सभी 16 प्रमुख द्वारों मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के साथ पांटून पुल पर भी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। दोनों छोर पर हाईमास्ट लाइटें भी लगेंगी
माघ मेले को रोशनी से जगमग करने के लिए बिजली विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। दो दिसंबर से कार्य शुरू किया जाएगा। 22 अस्थाई उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। तारों का जाल बिछाने के साथ ही आठ ट्राली ट्रांसफार्मरों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी
माघ मेला में काम शुरू होने से पहले इसका टेंडर डाला गया, जो फाइनल हो चुका है। दो दिसंबर से यहां कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी 16 प्रमुख द्वारों, मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के साथ ही पांटून पुल पर भी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। दोनों छोर पर हाईमास्ट लाइटें भी लगेंगी। इसके अलावा उपकेंद्र में कोई तकनीकी गड़बड़ी आने पर 20 जेनरेटरों की भी अतिरिक्त के रूप में व्यवस्था रहेगी
430 किलाेमीटर एलटी व एचटी लाइन बिछाई जाएगी। मेला क्षेत्र में 14,200 खंभे लगाए जाएंगे। ये खंभे ऐसे लगेंगे ताकि उनके बीच की दूरी का पता न चले और कहीं भी तनिक भी अंधेरा न रहे। संगम समेत सभी स्नान घाटों पर स्ट्रीट लाइटों के साथ ही हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी। कलरफुल एलईडी लाइट भी मुख्य द्वार के साथ ही अन्य स्थानों पर लगाई जाएगी। 31 दिसंबर तक पूरा कार्य समाप्त करने की बात कही गई है। इसके लिए विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी करनी शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता विनोद गंगवार का कहना है कि माघ मेला क्षेत्र में दो दिसंबर से कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

और पढ़े  Death: बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरना पड़ा महंगा, बेहोश बेटे को बचाने में पिता की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *