मध्य प्रदेश- सागर में जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, कई अन्य की हालत गंभीर

ध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है।इधर, सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का एलान किया है।

 

सागर जहरीली शराब कांड: डिप्टी सीएम ने जताया दुख

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सागर में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सागर जिले के बंडा शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के पीछे कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं। सरकार इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मेरी गहरी संवेदनाएं प्रभावित जन के साथ हैं।

सागर जहरीली शराब कांड: नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचे अधिकारी

ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी  मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया एहतियात के तौर पर क्षेत्र की छह शराब दुकानों को सील कर दिया गया है और तत्काल सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।

और पढ़े  MP- कोई खूबसूरत अफसर, कोई बनी फर्जी IAS तो कोई हनीट्रैप की मास्टरमाइंड...देखे इनकी कहानी

सागर जहरीली शराब कांड: मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया

जहरीली शराब के सेवन से बीमार लोगों को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंडा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बंडा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिन मरीजों की हालत अधिक चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया जा रहा है।

सागर जहरीली शराब कांड लाइव: नौ लोगों की मौत, डिप्टी सीएम ने जताया दुख; कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम घूघरा, जालमपुर और बराज सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हड़कंप मच गया है। जहरीली शराब के सेवन से दर्जनों ग्रामीणों की हालत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

  • Related Posts

    MP- मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर

    मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के बाद मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं, जबकि कई जिलों…

    एमपी- बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर, 20 से ज्यादा लोग घायल

    राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा  बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की…