MAAN KI BAAT 11 AM : पीएम मोदी आज 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, इन जरूरी मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। यह वर्ष 2021 में 11वीं बार होगा। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री हर माह के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम में संबोधित करते हैं।
मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानूनों को लेकर बात कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा कोरोना के नए स्वरूप अमिक्रॉन, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, रोजगार आदि विषयों पर बोल सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम के लिए आम लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं। पीएम मोदी ने स्वयं भी लोगों से अपने विचार और सुझाव देने की अपील की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि वे इस महीने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से संभावित विषयों पर सुझाव चाहते हैं। उन्होंने माई जीओवी, नमो ऐप पर सुझाव भेजने या अपने संदेश रिकॉर्ड कराने का आग्रह किया।

वहीं लोग टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल करके भी हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में अपना संदेश रिकॉर्ड कराया जा सकता था। फोन लाइन शुक्रवार तक ही खुली रहने वाली थीं। 1922 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एसएमएस से मिले लिंक से भी सीधे प्रधानमंत्री तक इस कार्यक्रम के लिए सुझाव भेजे जा सकते थे।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- हंदाला का सऊदी पर साइबर अटैक, ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी की कड़ी आलोचना की
  • Related Posts

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *