चंद्र ग्रहण 2022- इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को,क्या होगा इसका प्रभाव

8 नवंबर को साल आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका महत्व है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किसी भी ग्रहण का लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पड़ा था और 15 दिन के भीतर ही ये दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण अशुभ प्रभाव डालेगा। लेकिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ये शुभता लेकर आएगा। आइए जानते हैं कुंभ राशि के जातकों पर 8 नवंबर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण की तिथि और समय

साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर, मंगलवार, को करीब दोपहर 02:39 से शुरू होगा और सायं 06:19 बजे तक रहेगा।
Chandra Grahan 2022: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क

सूतक काल

चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय प्रातः 5:30 से शुरू हो जाएगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।
कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।

और पढ़े  बैकुंठ चतुर्दशी: कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ा दीया अनुष्ठान, इंग्लैंड-अमेरिका के दंपती भी होंगे शामिल
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…