लखनऊ: विभिन्न धर्मगुरुओं ने मिलकर फहराया तिरंगा, भारत को मजबूत करने का लिया संकल्प

Spread the love

लखनऊ: विभिन्न धर्मगुरुओं ने मिलकर फहराया तिरंगा, भारत को मजबूत करने का लिया संकल्प

आजादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए एक खास कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ का आयोजन किया। लोहिया पार्क में हुए इस आयोजन में विभिन्न धर्मगुरुओं ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला चली। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के कई बच्चे एकत्रित हुए।

सेंचुरियन डिफेंस अकादमी ने तैयार करवाया 1500 फीट का तिरंगा
सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के निदेशक शिशिर दीक्षित ने बताया कि हर बार की तरह अकादमी के छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा के लिए तैयार हैं। 1500 फीट का तिरंगा लेकर वे लोहिया पार्क से 1090 चौराहे तक गए। सुबह नौ बजे इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इसमें मुख्य रूप से मराठा व गोरखा समाज के सदस्य और 181 वन स्टाॅप सेंटर की सहभागिता रही। इसमें खासतौर पर यातायात नियमों का पालन करने और बेटियों के लिए सशक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।

1090 चौराहे पर फहराया 45 मीटर ऊंचा तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को गोमती नगर के 1090 चौराहा पर 45 मीटर ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल और एमएलसी अवनीश सिंह मौजूद रहे। इस ध्वज को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने स्थापित किया है जिसका रखरखाव नगर निगम को सौंपा दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- सियाराम किला में पूर्वाचार्यों का पुण्य स्मरण, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *