लखनऊ- टोल प्लाजा:- एनएचएआई ने बढ़ाया टोल शुल्क.. हाईवे पर महंगा हुआ सफर, अब रामनगरी पहुचने के लिए चुकानी पड़ेगी अधिक रकम

Spread the love

 

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रति ट्रिप पांच से दस रुपये तक टोल शुल्क बढ़ा दिया है। इससे हाईवे का सफर महंगा हो जाएगा। टोल शुल्क की नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू होंगी।

प्राधिकरण ने शुक्रवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले दिन से वाहनों को ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा।

 

टोल सूत्रों ने बताया कि इसका असर रोजाना लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली होकर उसी रूट पर लंबी दूरी को तय करने वाले 10 लाख से ज्यादा छोटे व बड़े वाहनों पर पड़ेगा। प्राधिकरण कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर, रौनाही, बारा और रायबरेली हाईवे पर दखिना शेखपुर पर टोल शुल्क की वसूली करता है।

कानपुर रोड का नवाबगंज टोल प्लाजा
एकल यात्रा वर्तमान प्रस्तावित
कार 95 100
बस, ट्रक 320 330
छोटे कमर्शियल 155  160
बहराइच का आनी टोल प्लाजा
कार 45 45
बस, ट्रक 150 155
छोटे कमर्शियल 70 75
बाराबंकी हाईवे का अहमदपुर पुर टोल प्लाजा
कार 115 120
बस, ट्रक 395 405
छोटे कमर्शियल 185 195
अयोध्या हाईवे का रौनाही टोल प्लाजा
कार 120 125
बस, ट्रक 415 430
छोटे कमर्शियल 195 205
रायबरेली का दखिना शेखपुर टोल प्लाजा
कार 115 120
बस, ट्रक 385 400
छोटे कमर्शियल 185 190
बाराबंकी हाइवे का शाहबपुर टोल प्लाजा
कार 40 40
बस, ट्रक 135 140
छोटे कमर्शियल 65 65
बाराबंकी का बारा टोल प्लाजा
कार 105 110
बस, ट्रक 350 365
छोटे कमर्शियल 170 175
सुल्तानपुर का असरोगा टोल प्लाजा
कार 110 115
बस, ट्रक  370 385
छोटे कामर्शियल 175 185
और पढ़े  हरीश राणा- पैसिव यूथेनेशिया: हरीश की दिनभर चर्चा, परिवार ने न उठाया फोन, इच्छामृत्यु प्रक्रिया में पहले दिन ये काम

Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के…


    Spread the love