अयोध्या: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वितरित की प्री स्कूल किट, बोलीं- समाज से खत्म करना होगा जातिवाद का जहर..बहू को बेटी की तरह संभाल कर रखें

 

योध्या में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल किट वितरित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव और जातिवाद का जहर खत्म करना होगा। इसकी शुरुआत हमें बच्चों से करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय गांवों को गोद लेकर बच्चों के विकास में योगदान कर रहे हैं। अब नशे के खिलाफ अभियान खड़े जाने की जरूरत है। इसमें छात्र-छात्राएं अपना योगदान सुनिश्चित करें। इसके लिए समाज को जागरूक करें। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें।

 

बहू को बेटी की तरह संभाल कर रखें

राज्यपाल ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संकल्प लेना होगा कि बेटी के ब्याह में कुछ नहीं लेना है। बहू को बेटी की तरह संभाल कर रखना है। उन्होंने नौ से 14 साल तक की बेटियों को कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने का अभियान चलाने की जरूरत बताई। इसके लिए सरकार और प्रशासन को समाज के सक्षम लोगों से मदद लेने की नसीहत भी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और गुजरात में अब तक डेढ़ लाख बेटियों को कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन दिलाई गई है।

महिलाओं को सशक्त बनाना आज सबसे बड़ी जरूरत

राज्यपाल ने कहा कि बेटी स्वस्थ जीवन जिये, इसकी चिंता परिवार को करनी होगी। हर घर की बेटी को वैक्सीन दिलाया जाना आवश्यक है। बेटियों को आगे बढ़ाना है तो उन्हें शिक्षित और संस्कारिक बनाना होगा। आज के समय में महिलाएं घर का भी काम कर रही हैं और बाहर का भी। महिलाओं को सशक्त बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

 

 

  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…