लखनऊ: राजभवन के बाहर गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात, अंतिम संस्कार कराने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Spread the love

लखनऊ: राजभवन के बाहर गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात, अंतिम संस्कार कराने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ स्थित राजभवन के बाहर एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। साथ में मौजूद तीमारदार ने कई बार कॉल की पर काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिरकार महिला का गर्भपात हो गया। इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं, मृत बच्चे का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद शमसान तक गए।
मलिन बस्ती निवासी ब्रजेश सोनी टीटू की पत्नी रूपा (30) को पांच माह गर्भ था। उसे रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन उसे लेकर झलकारीबाई अस्पताल पहुंचे। यहां किसी ने उसे देखा नहीं। दोपहर करीब 11.45 बजे भाभी रीता के साथ वह रिक्शे से वापस मॉल एवेन्यू घर जा रही थी तभी राजभवन के पास ही तेज प्रसव पीड़ा हुई। वहां तीमारदार ने एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।

महिला का सड़क पर ही गर्भपात हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह महिला सिपाही मृदुला व अन्य पुलिसवालों के साथ पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद ही एंबुलेंस सेवा 108 पहुंची। खून से लथपथ महिला को उसकी भाभी व सिपाही साथ लेकर झलकारीबाई अस्पताल पहुंचे। वहां मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिली। पुलिस ने महिला को लेबर रूम पहुंचवाया। उसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह मामले की जांच करवाएंगे। मामले में दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़े  रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *