वंदे भारत के ट्रैक पर लेटे लवर्स…ट्रेन आते ही उड़ गए चीथड़े, युवती को शादीशुदा युवक से हुआ था प्यार

Spread the love

 

राजधानी लखनऊ में शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे प्रेमी युगल ने वंदे भारत के सामने लेटकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है। दोनों तीन दिन से लापता चल रहे थे।

घटना तालकटोरा थाना इलाके के आलमनगर स्टेशन के पासकी है। युवक की पहचान निशातगंज के न्यू हैदराबाद निवासी सूर्यकांत (40) व युवती की पहचान अर्जुनगंज निवासी दीपाली (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि सूर्यकांत पहले से विवाहित था, जबकि दीपाली अविवाहित थी। दो दिन पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दीपाली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह और सूर्यकांत दोनों कैंट थाना क्षेत्र के सदर में एक प्राइवेट ऑफिस में साथ कार्य करते थे। दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

भाई शुभम ने बताया कि सूर्यकांत कैंट स्थित आर्मी कैंटीन में काम करता था। उसका एक साल से दीपाली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दीपाली आर्मी कैंटीन के सामने एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में घरवालों को पता था। उसकी पत्नी सविता का कई बार इस बात को लेकर उससे विवाद भी हो चुका था। घरवालों ने समझाने का बहुत प्रयास किया था, पर वह किसी की बात सुनने के लिए राजी नहीं था।

07 जनवरी को सूर्यकांत ने पत्नी व आठ साल के बेटे कृष्णकांत को ससुराल छोड़ा। इसके बाद वह घर पहुंचा और बैग लेकर घर से निकल गया। रात 09 बजे बड़े भाई चंद्रकांत ने इस बारे में कविता को बताया। उन लोगों ने सूर्यकांत के मोबाइल पर कॉल की पर फोन बंद मिला। परिजनों ने बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर काफी तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका।

और पढ़े  हैवानियत: साइकिल टकराने पर मजदूर की ईंट से पीटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शनिवार सुबह पत्नी को की व्हाट्सएप कॉल

परिजन उसे इधर-उधर तलाश रहे थे। इस बीच शनिवार सुबह करीब 9 बजे कविता को व्हाट्सएप पर कॉल पर की। कविता का नेट बंद था, इसलिए बात नहीं हो सकी। इसके बाद भाई चंद्रकांत को फोन किया। कहा कि दुनिया बहुत बड़ी है, हम दोनों लोग कहीं भी रह लेंगे। उसने भाई को समझाने का काफी प्रयास किया और घर आने की बात कही। लेकिन, सूर्यकांत ने उनकी एक भी नहीं सुनी। अपनी बात कहकर फोन काट दिया।

दोपहर को पुलिस का आया फोन

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने परिजनों को फोन करके खबर दी कि सूर्यकांत ने एक युवती के साथ जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। खबर पाकर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो रेलवे लाइन किनारे सूर्यकांत व दीपाली का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। दोनों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई थी। पुलिस ने दीपाली के परिजनों को भी सूचना दी।

08 जनवरी को घर से निकली थी दीपाली

सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज शाहखेड़ा गांव निवासी दीपाली 08 जनवरी की शाम घर से साइबर कैफे जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिजनों ने उसको फोन किया पर संपर्क नहीं हो सका। देर रात पिता अमरेंद्र ने बेटी की गुमशुदगी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई। दीपाली के प्रेम-प्रसंग के बारे में परिजनों को भी जानकारी थी, पर अब वह लोग इस बार में कुछ बोलने के लिए राजी नहीं हैं।

एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। अगर किसी के परिजन कोई तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP- आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में हो रही जांच

Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

    Spread the love

    Spread the loveजीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने चित्रकूट और बांदा में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन व कर चोरी से जुड़े नेटवर्क…


    Spread the love